पिथौरागढ़, नवम्बर 21 -- बेरीनाग। श्री नौलिंग महोत्सव में आयोजित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में मिशन इंटर कॉलेज भेटा के छात्र-छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया है। शुक्रवार को कमेटी के सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर इनाम राशि,स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षिका लक्ष्मी धपोला, शिवानी, पियूष भट्ट, सरिता, अंजलि, शिवानी बोरा, हर्षिता कर्नाटक, श्री नौलिंग महोत्सव कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र मेहता, संतोष उपाध्याय, राजेश बोरा, अवधेश पथनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...