शामली, नवम्बर 12 -- किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया। सजा पर फैसला गुरुवार को सुनाया जाएगा। 22 मई 2021 को झिंझाना थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की थी। सात अक्टूबर 2021 को तत्कालीन एसपी के आदेश पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर झिंझाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म करने व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। बुधवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पोक्सो) सीमा वर्मा ने गुड्डू जाट उर्फ सागर व एक अन्य सागर निवासी ऊन थाना झिंझाना को उक्त मामले में दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला गुरुवार को सुनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.