गिरडीह, फरवरी 4 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ के हरलाडीह में दो नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले का घटना के 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। पीरटांड़ समेत विभिन्न इलाके के कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद भी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता है कि 25 जनवरी की रात को जतरा मेला देखने आई दो नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ छह-सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। यह बेहद शर्मनाक घटना घटी थी। अज्ञात अपराधियों ने रात के अंधेरे में सुनसान इलाके में नाबालिग को शिकार बनाया और फरार हो गए। पीड़िता के बयान व आवेदन पर हरलाडीह पुलिस द्वारा तेजी से जांच पड़ताल भी शुरू की गयी थी। मामले के उद्भेदन के लिए फॉरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वॉयड टीम को भी लगाया गय...