मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पूर्व एक नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म मामले में बुधवार की शाम को तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी रही। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी एक पड़ोसी युवक के साथ बाहर गई थी। इस दौरान बहला-फुसलाकर पड़ोसी समेत दो अन्य युवकों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही पीड़िता का बयान न्यायालय में भी दर्ज कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर फरार ...