देवरिया, मार्च 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सामूहिक दुष्कर्म व गैंगस्टर के आरोपी पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत अन्य टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। बघौचघाट के ग्राम सुंदरपुर निवासी रविंन्द्र यादव के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। कार्रवाई होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार टीमें तो गठित की गई, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। ऐसे में एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जबकि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी निखिल साहनी निवासी रतनपुरा थाना लार भी 2023 से फरार चल रहा है। इसकी भी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें समय-समय पर गठित की गई, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.