मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। कछवां में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और वायरल मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को धर दबोचा। इसमें एक बाल अपचारी है। जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 16 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। तब जाकर पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी हुई थी। परिजनों ने कछवां थाने में तहरीर देकर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को शनिवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। रविवार को पुलिस ने मामले में आरोपी कछवां के बिदापुर गांव निवासी प्रदुम साहनी और एक बाल अप...