बगहा, सितम्बर 6 -- बेतिया/बैरिया, हिसं/एसं। श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को महिला थाने की पुलिस ने उत्तरी पटजिरवा के मुखिया पति चुन्नी खान व सरपंच पति नेयाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों संग अन्य दुष्कर्म के मामले की पंचायती कर रहे थे। वे मामले की लीपापोती का प्रयास कर रहे थे। इसका वीडिया सामने आने पर महिला थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। महिला थानाध्यक्ष श्यामली कमल ने चुन्नी खान व नेयाज अहमद गिरफ्तारी की पुष्ठी की है। उन्होंने बताया कि इस घटना में फरार चल रहे आजुरूद्दीन अंसारी (22) तथा जाहिद खान (22) की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना की पुलिस तकनीकी शाखा के साथ मिलकर काम कर रही है। चुन्नी खान व नेयाज अहमद की गिरफ्तारी उनके आवास से की गयी है। इधर, पांच सौ मीटर पर दुष्कर्म के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.