मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद पर रविवार को साप्ताहिक यज्ञ और सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित वीरेंद्र आर्य ने लोकेश आर्य की यज्ञमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद रमाशंकर आर्य और राम बाबू ने ईश्वरीय भक्ति भजन प्रस्तुत किए। सत्यार्थ प्रकाश का पाठ वीरेंद्र आर्य ने किया। वानप्रस्थी डॉ़ राम मुनि ने वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बताया कि देश परतंत्र अवस्था में था। बंगाल की जमीं पर क्रान्तिकारी बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने वंदेमातरम् गीत की रचना अपने आनंद मठ उपन्यास में की तो देश के आज़ादी के मतवालों के लिए जैसे एक बड़ी ऊर्जा का स्रोत मिल गया। हर आंदोलन में वंदेमातरम् एक प्रेरणा का स्रोत बन गया। वंदेमातरम् को जब रविंद्रनाथ टैगोर ने कांग्रेस अधिवेशन में प्रथम बार गाया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.