कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ता फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना देकर उपवास पर बैठे। अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के कोऑर्डिनेटर आनंद वर्मा ने कहा कि इस नए कानून में 250 रुपये की मजदूरी देना तय किया गया है जो कि बहुत कम है। महेश दुबे, उमेश दीक्षित, बाबूराम सोनकर, रामचन्द्र गुप्ता, ग्रीन बाबू सोनकर, विजय निषाद, सतीश दीक्षित, कृपेश त्रिपाठी, मानेश दीक्षित, शक्ति पांडेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...