गोड्डा, जनवरी 5 -- गोड्डा। विद्यापति सांस्कृतिक परिषद की ओर से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 28-29 मार्च 26 को सामूहिक नि:शुल्क उपनयन संस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष परमानंद चौधरी एवं सचिव वंशीधर मिश्रा,कोषाध्यक्ष निश्श्चल ठाकुर ने सामूहिक रूप से दी। उन्होंने बताया कि रविवार को सदस्यों की बैठक विद्यापति भवन परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से 29 मार्च 2026 को विद्यापति भवन परिसर में नि:शुल्क सामुहिक उपनयन संस्कार समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 28 मार्च 2026 को जूटिका बंधन की रस्म अदायगी की जाएगी। अधिक से अधिक बटुकों का सफलता पूर्वक उपयन संस्कार समारोह को सफल बनाने का समाज के लोगों से आग्रह किया गया है। उन्होंने बबाया कि कि परिषद की ओर से पिछले 23 वर्षां ...