जहानाबाद, सितम्बर 27 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि 3 और 4 अक्टूबर को सभी आईटी व कार्यपालक सहायक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। वहीं, यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो 6 अक्टूबर से वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। सेवा नियमित, वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार एवं अधिकारियों के समक्ष लगातार अर्जी लगाने पर भी जब बात नहीं बनी तो कार्यपालक एवं आइटी सहायकों द्वारा सामूहिक अवकाश व भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। इस बार बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ व बिहार राज्य आइटी सहायक सेवा संघ द्वारा आंदोलन संयुक्त रूप से करने का निर्णय लिया गया है, जो बिहार राज्य आइटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया जायेगा। राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.