किशनगंज, मई 9 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, गोप गुट के आह्वान पर गुरुवार को बहादुरगंज अंचल अंतर्गत राजस्व कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का लिखित सूचना सीओ आशीष कुमार को दिया। राजस्व कर्मचारी संघ से जुड़े संतोष कुमार के अनुसार 17 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी विगत चार मार्च से अनिश्चितकालीन धरना पर चले गये थे। उस वक्त अपर मुख्य सचिव राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा मांगों पर विचार करने का भरोसा के बाद राजस्व कर्मचारी द्वारा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया गया था। अपर मुख्य सचिव के भरोसा के लगभग दो माह बाद भी राजस्व कर्मचारियों की मांगें यथावत रहने के बाद सामूहिक अवकाश पर जाने की निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.