गया, जनवरी 5 -- शेरघाटी के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार ने सोमवार को 50 से अधिक मामलों की सुनवाई की। मोहनपुर में एक स्कूली छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस की ओर से शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर गंभीर रूख अख्तियार करते हुए उन्होंने थानेदार से स्थिति स्पष्ट करने को भी कहा है। इससे पूर्व मोहनपुर थाने के एक सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने पीड़िता की शिकायत के मामले की जांच कर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को रिपोर्ट सुपुर्द की थी। एसडीओ ने बताया कि अलग-अलग किस्म के मामलों में शिकायतों-साक्ष्यों और लोक प्राधिकार की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। मोहनपुर के एक गांव से परिजनों के साथ आई पीड़िता की अर्जी पर लोक प्राधिकार की रिपोर्ट मांगी ...