जहानाबाद, फरवरी 23 -- हुलासगंज, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, जीएनएम एवं एएनएम ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा की गई। उन्होंने केंद्र अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करना ही स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। बैठक में पीएसआई नीरज कुमार ने परिवार नियोजन कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने परिवार नियोजन के विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.