आरा, जनवरी 3 -- सहार,संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ मोहन कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में ज्वाइन किया। पूर्व के प्रभारी डॉ हरिश्चंद्र चौधरी के जहानाबाद सिविल सर्जन पद पर पदोन्नत होने के बाद डॉ मोहन कुमार को सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक संजीव कुमार, बीसीएम सिद्धनाथ, प्रधान लिपिक मिथलेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.