जहानाबाद, जनवरी 9 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में 80 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई। गौर तलब हो कि प्रत्येक महीने के 9 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की जाती है। जिसके बाद उनके बीच आयरन, कैल्शियम की दवाएं भी दी जाती है तथा उचित सलाह विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा की जाती है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 80 महिलाओं की जांच के बाद उन्हें आयरन एवं कैल्शियम की दवाई दी गई तथा बेहतर परामर्श दिया गया। इन महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच महिला चिकित्सक डॉक्टर प्रियंका रानी के द्वारा किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि गर्भावस्था में हमें किस तरह से अपने शर...