पाकुड़, अप्रैल 23 -- प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी खालिद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 अप्रैल गुरुवार को सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के व्यक्ति से अपील करते हुए कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं रक्तदान एक महादान है। साथ ही रक्तदान से किसी कई व्यक्तियों को जीवनदान मिलता है। लोगों की जिंदगी को बचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं रक्तदान करने के इच्छुक व्यक्ति शिविर में अपना अमूल्य समय देकर रक्तदान शिविर में रक्तदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.