मुंगेर, दिसम्बर 2 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने एड्स के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने पोस्टर, नारे और जनसंदेशों के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, इसके संक्रमण के तरीके तथा बचाव संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को एड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और बताया कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस मौके पर हवेली खड़गपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. राजीव लोचन विनायक, डॉ. अनुज, डॉ. धनंजय, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक नवल किशोर, अकाउंटेंट चंदन कुमार, केबी तथा एएनएम स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं। कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने एड्स दिवस पर जागरूकता ...