हाथरस, जनवरी 9 -- सासनी । शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे (एचआरपी) मनाया गया। जिसमें 142 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 249 मरीज पहुंचे वहीं आवश्यकतानुसार महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा भी दी गई। मातृ, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत एचआरपी डे मनाया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि 142 गर्भवती महिलाओं की जांच परीक्षण किया गया । इनमें उच्च जोखिम गर्भावस्था की स्थिति वाली गर्भवती महिलाएं पाई गईं। जिनका उपचार करके परामर्श दिया गया। डॉ. शालिनी शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन पौष्टिक भोजन करें। भोजन में विटामिन, प्रोटीन, हरी सब्जी, कैल्शियम, आयरन भरपूर मात्रा में ले। गर्भवती महिलाओं को द...