किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज, एक प्रतिनिधि। जिले में 17 से 29 मार्च तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को परिवार नियोजन सेवाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोचाधामन में परिवार नियोजन मेला लगाया गया। मेला का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुंदन कुमार निखिल ने फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन सिर्फ जनसंख्या नियंत्रण का साधन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल परिवार की नींव भी है। परिवार नियोजन का साधन अपनाकर माता और शिशु को सुरक्षित रखा जा सकता है, साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त समाज की ओर बढ़ा जा सकता है। सिविल सर्जन डॉ. मंजर आलम ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.