जहानाबाद, फरवरी 21 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी का शनिवार को क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. लालसा सिन्हा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था में कई गंभीर कमियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। शनिवार को अस्पताल में परिवार नियोजन दिवस मनाया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक ही चिकित्सक ओपीडी तथा परिवार नियोजन दिवस दोनों का कार्य देख रहे थे। इसके कारण मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय अपर निदेशक ने व्यवस्था पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया और कार्य व्यवस्था में तत्काल सुधार का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर, विशेषकर शौचालय की साफ-सफाई भी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.