बाराबंकी, जनवरी 3 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के कादीपुर में सामुदायिक शौचालय व हैंडपंप बदहाल स्थिति में है। इसके परिसर में महिलाओं द्वारा उपले पाथे जा रहे हैं। इसी समीप सड़ा भूसा, लकड़ी व पुआल ढेर है। इस कारण स्थानीय लोग पेयजल और सामुदायिक शौचालय दोनों सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सामुदायिक शौचालय का संचालित नहीं है। यह उपले, लकड़ी व भूसा के ढेर से परिसर पूरी तरह से घिरा हुआ है। महिलाओं और पुरुषों के शौचालय तक जाने का रास्ता तक नहीं है। इसके संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि सचिव हरिराम का दावा है कि सामुदायिक शौचालय की क्षतिग्रस्त फर्श को ठीक करा दिया गया है। इसका संचालन हो रहा है। प्रधान द्वारा केयरटेकर को हर माह भुगतान भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि अतिक्रमण है तो उसे हटवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.