बक्सर, फरवरी 13 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर में सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था करने के लिए सदर विधायक आनंद मिश्र विधानसभा में सवाल उठायेंगे। ताकि शहर में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु व अन्य लोगों को सुविधा मिल सके। बता दें कि शहर के शिवजी खेमका, लक्ष्मण शर्मा, ज्वाला सैनी, अजय वर्मा, सुनील राय ने विधायक को आवेदन दिया था जिसमें इस बात का उल्लेख किया है कि शहर एक धार्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। यहां प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु आते है। साथ ही आसपास के इलाके के ग्रामीण यहां बाजार करने के लिए आते है। दिन भर कार्य करने के दौरान शौचालय की आवश्यकता महसूस होती है। तब, परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है। यह मांग किया गया है कि शहर के मुख्य स्थानों पर जैसे गोलंबर, सिडिंकेट, पुरानी कचहरी, रामरेखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.