वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में सभी जिलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सामुदायिक शौचालय और रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) बंद न हों। गाजीपुर तथा चंदौली के डीपीआरओ को स्वच्छता में और सुधार पर जोर दिया। पिंडरा तथा राजातालाब में सड़क किनारे सफाई के लिए जिला पंचायत को निर्देश दिया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने वाराणसी में आरआरसी सेंटर बंद होने के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। आयुक्त सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर ने इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने सड़क निर्माण, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं शहरी विकास से संबंधित परियोजनाओं को तय समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा। पूर्वांचल विकास नि...