बलरामपुर, फरवरी 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों के बंद रहने और साफ-सफाई में लापरवाही की शिकायतों को देखते हुए जिले में निगरानी व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब सभी शौचालय प्रतिदिन तय समय पर खुलेंगे और उनके संचालन, स्वच्छता व रख-रखाव पर रोजाना नजर रखी जाएगी। लापरवाही मिलने पर ग्राम पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। निर्देशों के अनुसार सामुदायिक शौचालय सुबह 5 से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे। संचालन और साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों से जुड़े केयर टेकरों को दी गई है। शौचालय खुलने के बाद केयर टेकर को लोकेशन सहित फोटो संबंधित विकास खंड के व्हाट्सऐप समूह में साझा करना होगा, जिससे नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सकेगी। निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर कंसल्टेंट...