मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, अनामिका। सामुदायिक शादी मंडप महिलाओं को आर्थिक बोझ से मुक्ति देगा। महिला संवाद के दौरान 20 हजार से अधिक महिलाओं ने पंचायतों में सामुदायिक शादी मंडप निर्माण की मांग की है। महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की उनतक पहुंच बनाने के साथ ही उनकी जरूरतों पर प्रस्ताव बनाकर हर जिले से सरकार ने मांगा है। जिले की महिलाओं की मांग है कि पंचायत सरकार भवन की तर्ज पर सामुदायिक विवाह मंडप भी बने। इसमें शादी के सामान से लेकर ठहरने, भोजन बनाने आदि का सस्ते दर पर प्रबंध हो। महिलाओं के हाथ में ही इसकी कमान हो ताकि महिलाओं को रोजगार भी मिल सके। महिलाओं ने कहा कि बिहार दहेज मुक्त बन रहा है, लेकिन आज भी शादी ब्याह का इंतजाम करने को लेकर आर्थिक बोझ बना रहता है। शादी करने की जगह से लेकर भोजन के इंतजाम में लाखों खर्च होते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.