सोनभद्र, फरवरी 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। सामुदायिक वनाधिकार दावे के निस्तारण में हो रही देरी और पूर्व में दाखिल दावों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्राम स्तरीय वनाधिकार समिति के बैनर तले पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जनपद के विभिन्न गांवों की तरफ से वर्ष 2018 और 2022 में वनाधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक दावा फार्म संबंधित तहसीलों के माध्यम से जिला प्रशासन को सौंपे गए थे, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद इन दावों का न तो निस्तारण हुआ और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल और ओबरा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों ने सामुदायिक वनाधिकार के लिए विधिवत आव...