लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- नगर में नव वर्ष के अवसर पर संचालित मां जानकी रसोई के 6 वर्ष सफलता पूर्वक संचालित होने पर कन्या भोज का आयोजन किया गया है। गुरुवार को मां जानकी रसोई के व्यवस्थापक समिति के अध्यक्ष शिवम राठौर और उनके मंत्रिमंडल के सहयोग से मां जानकी रसोई में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन कराते हुए सफलता पूर्वक 6 वर्ष पूर्ण होने पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें सीओ अरुण कुमार सिंह, निरीक्षक उमेश चौरसिया ने कार सेवा कर बच्चों को उपहार वितरित किए हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कन्याएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.