वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक (पूर्वोत्तर रेलवे) आशीष जैन ने शनिवार को इंद्रप्रस्थ सामुदायिक हाल, पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब और वसुन्धरा सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नए भवन के निर्माण और अन्य सुविधाओं की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। न्यू लोको कालोनी में स्थित इंद्रप्रस्थ सामुदायिक हाल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाल के पुनरुद्धार, रख-रखाव और मेंटेनेंस से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली। इसके आधार पर उन्होंने विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद आशीष जैन ने लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने भवन क्षेत्र को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ...