फरीदाबाद, मई 16 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में पथवारी मंदिर के पास सामुदायिक भवन बनाने की योजना पर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने गुरुवार को अवैध निर्माण को साफ किया।अधिकारियों का दावा है कि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। सामुदायिक भवन निर्माण का काम शुरू करने वाली कंपनी को साफ-सुथरी जगह देने के उद्देश्य से फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने जेसीबी मशीन के सहायता से दर्जनभर से अधिक पेड़ हटाए और वहां होने वाले अतिक्रमण भी हटाए। दस्ते का नेतृत्व एसडीओ अमित चौधरी और जेई प्रवेज आलम कर रहे थे। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई से पथवारी मंदिर परिसर को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पूरी तरह खाली कर दिया गया। तैयार होने वाले सामुदायिक भवन पर एक नजर करीब 6 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.