बक्सर, फरवरी 9 -- युवा के लिए ------ फोटो संख्या- 19, कैप्सन- सोमवार को चौसा में आयोजित सामुदायिक प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में उपस्थित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य और प्रधानाध्यापक। चौसा, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर के तत्वावधान में सोमवार से सामुदायिक प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। स्थानीय नगर पंचायत के स्टेशन रोड में स्थित पीएम श्री 10 प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में संबंधित सीआरसी से जुड़े 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान चेतना सत्र में उपस्थित सदस्यों ने अपनी बातों से एक नयी चेतना जागृत की। इस दौरान सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं की जानकारी स...