बेगुसराय, फरवरी 11 -- वीरपुर। जगदर गांव में बुधवार को जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने सामुदायिक पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस भवन के निर्माण पर 14 लाख 55 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। पुस्तकालय बन जाने से यहां के छात्र-छात्राओं को पढ़ने में सुविधा होगी। मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि रौशन चौरसिया, कृष्ण कुमार सहनी, आनन्द प्रेम,उप मुखिया राहुल देव,सुनील कुमार गणपति,अमन कुमार,विशाल कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...