चतरा, दिसम्बर 30 -- चतरा संवाददाता पत्थलगड्डा थाना अंतर्गत उमाकांत पाठक लालू मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चतरा पुलिस के सौजन्य से क्रिकेट जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट जर्सी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज और विशेषकर युवाओं को सकारात्मक दिशा देना भी है। खेलकूद के माध्यम से युवा नशा एवं अपराध जैसी कुप्रवृत्तियों से दूर रहकर अनुशासन, भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और इसे युवाओं को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम का संच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.