भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज में बुधवार को संविधान दिवस के मौके पर एनएसएस की तरफ से एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में नगर आयुक्त शुभम कुमार ने कहा कि संविधान केवल सरकार चलाने की व्यवस्था नहीं, बल्कि यह नागरिकों में समानता, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामुदायिक कार्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे हम समाज को बेहतर रूप दे सकते हैं। उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों से मिलकर कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता मुहिम और कार्यक्रम आयोजित करने की भी बात कही। संबोधन के दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। परीक्षा की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.