बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी संजना गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका विवाह इंदिरा नग में महादेव के बेटे पंकज गुप्ता के साथ हुआ था। कुछ समय पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह मायके चली आई थी। वहीं पर तब से रह रही है। शनिवार को वह अपना सामान लेने ससुराल गई तो सास सरस्वती गुप्ता, देवर नीरज, देवरानी निशा व ससुर महादेव उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। तब से वह डरी सहमी है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...