पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे युवक को गांव के ही दो लोगों ने रास्ते में घेरकर पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के भतीजे की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम हरीकिशनापुर निवासी कुंवर सिंह पुत्र कृष्ण पाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके चाचा प्रेम शंकर 10 दिसंबर को रात साढ़े आठ बजे दुकान से घरेलू सामान लेकर घर वापस आ रहे थे। तभी गांव के ही बुद्धसेन ने उनके साथ रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...