मोतिहारी, जनवरी 5 -- सिकरहना, निसं। ढाका थानातंर्गत करसहिया टोला सेमरा निवासी मुकेश कुमार सिंह ने गवन्द्री निवासी नसीर, एक चौकीदार पुत्र सहित अन्य करीब दो दर्जन लोगों पर दुकान से नगद रुपये व सामान लूटने तथा स्कूल बस का शीशा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि बीते गुरुवार की संध्या जब वे अपने दुकान पर थे तो नसीर एक बाइक से तीन व्यक्तियों के साथ आया और सिगरेट की मांग की। दुकान में सिगरेट नहीं होने पर उसने मना कर दिया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। लोगों द्वारा बीच बचाव किये जाने के बाद वे सभी भाग गए। कुछ देर बाद रात्रि में करीब दो दर्जन व्यक्तियों के साथ लाठी, डंडा लेकर आये और उनके दुकान में लूटपाट की। जिसमें 15 हजार रुपये नगद व 40 हजार रुपये का सामान लूट लिए। जाते जाते वे लोग ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.