मऊ, जुलाई 15 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के कोड़रा निवासी एक किशोर रविवार को साइकिल से सामान लाने फतेहपुर ताल नरजा बाजार में गया था। किशोर के घर नहीं आने से परेशान मां ने थाने में लिखित तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के कोडरा गांव निवासनी सुमन देवी पत्नी दीलिप राजभर ने बताया कि उसका लड़का धर्मपाल रविवार की सुबह करीब दस बजे साईिकल से सामान लाने पास के ही फतेहपुर ताल नरजा बाजार में गया था। घंटों बीतने के बाद जब लड़का वापस घर नहीं आया तो घर के लोगों की चिंता बढ़ने लगी। रिश्तेदारों समेत सभी सम्भावित स्थानों पर तलाशने के बाद भी लड़के का कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद गायब लड़के की मां ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...