अलीगढ़, फरवरी 11 -- चण्डौस के गांव भोगपुर में मंगलवार को दो शातिरों ने दिया घटना को अंजाम चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगपुर में मंगलवार को सामान बेचने के बहाने घर में घुसे दो बाइक सवार युवकों ने एक वृद्ध महिला के सोने के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव भोगपुर निवासी आशा देवी पत्नी राज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर एक बाइक पर दो युवक घरेलू उपयोग का सामान बेचने के बहाने उनके घर पहुंचे। उन्होंने सामान खरीदने का आग्रह किया, लेकिन वृद्धा ने मना कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने बहाना बनाकर कहा कि वे गांव में अन्य जगह सामान बेचकर कुछ देर में अपना सामान वापस ले जाएंगे और सामान रखने के बहाने घर के अंदर घुस गए। पीड़िता के अनुसार, घर में प्रवेश करन...