कौशाम्बी, फरवरी 19 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के जुगवा मजरा पंसौर गांव निवासी युवक के साथ निर्माण सामग्री के नाम पर धोखाधड़ी और विरोध करने पर बंधक बनाकर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने गुरुवार को थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जुगवा मजरा पंसौर गांव निवासी अभिमान सिंह ने बताया कि उसने डीजे बनवाने के लिए मंझनपुर थाने के बेला गांव निवासी एक युवक को ठेका दिया था। आरोप है कि तय ब्रांड की सामग्री देने के बजाय युवक ने लोकल कंपनी का सामान लगवा दिया और पूरा भुगतान भी ले लिया। जब अभिमान डीजे अपने घर ले गया तो उसकी गुणवत्ता खराब निकली। इस पर शिकायत करने पर आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को हिसाब-किताब करने का आश्वासन दिया। पीड़ित का आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को आरोपी ने उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.