देवघर, जनवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि बाबा वैद्यनाथ मंदिर पूर्वी दरवाजा निवासी एक पुरोहित से सामान डिलीवरी के नाम पर 20 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई है। पीड़ित पुरोहित ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया है कि आवश्यक घरेलू सामान की ऑनलाइन बुकिंग की थी। ऑर्डर के कुछ समय बाद अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर पर फोन किया और खुद को संबंधित कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि सामान की डिलीवरी से पहले पूरी राशि का भुगतान आवश्यक है, तभी ऑर्डर की पुष्टि कर सामान पहुंचाया जाएगा। पीड़ित के अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति ने भरोसा दिलाया कि भुगतान होते ही कुछ ही देर में सामान उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। इस दौरान उसने अलग-अलग तरह के प्रलोभन भी दिए, जिससे पीड़ित उसके झांसे में आ गया। कॉल कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.