बगहा, दिसम्बर 18 -- बेतिया। नगर के छावनी मोहल्ले के आईपीएस गली वार्ड पांच से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। वह घर से सामान खरीदने के लिए निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। मामले में किशोरी की मां पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र निवासी ने कालीबाग थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस से बताया है कि उसकी पुत्री गांव के बहन के घर छावनी में रहकर अरबी की तालीम हासिल कर रही थी। 15 दिन पहले घर गई थी और दोबारा वापस छावनी आकर पढ़ाई कर रही थी। छह दिसंबर की दोपहर वह सामान खरीदने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बहन ने इसकी सूचना उसे फोन से दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...