बगहा, जनवरी 22 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के हरदीटेंड़ा का विवेक कुमार लापता हो गया है। घटना 18 जनवरी की है। मामले में युवक की मां आशा कुमारी ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा है। आवेदन में युवक की मां ने बताया है कि बीते 18 जनवरी को उसका पुत्र विवेक कुमार (24) घर से सामान खरीदने के लिए निकला था। रात तक घर नहीं आया तो खोजबीन शुरू की गई। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। जब भी उसके मोबाइल पर फोन किया जा रहा है तो उधर से फोन काट दिया जा रहा है।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल पर फोन किया गया है। फोन रिसीव करने के बाद युवक ने बताया कि वह ट्रेन में है और सफर कर रहा है। उन्होंने बताया कि युवक लापता नहीं है। वह अपनी मर्जी से कहीं गया हुआ है। जल्द ही उसे ढुंढ निकाला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...