गंगापार, मार्च 16 -- सामान खरीदने के लिए दुकान पर जा रहे किशोर को दो आरोपियों ने गालियां देते हुए पीटा। पीड़ित के मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत सराय खुर्द गाँव निवासिनी सुशीला देवी ने थाने में तहरीर दी कि उसका बेटा सत्यम सामान खरीदने के लिए गाँव की दुकान पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही विनीत कुमार और राजन ने अकारण गालियाँ देते हुए उसके बेटे को पीटा, जिससे उसे चोटें आयीं। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल बेटे का सीएचसी में इलाज और डाक्टरी जांच कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.