गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में सामान के रुपये मांगने पर शराब पीने आए लोगों ने हमला कर कैंटीन संचालक को लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने बचाने आए कैंटीन संचालक के बेटे को भी नहीं बख्शा। पुलिस का कहना है कि दो नामजद समेत कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। क्रिश्चियन नगर बागू में रहने वाले अंकित का कहना है कि उनके पिता अशोक कुमार पास में ही शराब ठेके के पास कैंटीन चलाते हैं। पांच जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे कुछ लोग ठेके से शराब लेकर आए और उनके पिता की कैंटीन पर पीने लगे। शराब पीने के बाद उनके पिता ने सामान के रुपये मांगे गए तो आरोपी उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। अंकित का कहना है कि वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने...