रीवा, मई 18 -- मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुकान में सामान उधार नहीं देने पर एक लड़के ने एक लड़की को मार डाला। थोड़ी देर बाद लड़का भी फंदा लगाकर एक पेड़ पर झूल गया। दो मौतों से गांव के सभी लोग सन्न रह गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गंगेव चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव में एक लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी का शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। लड़की ने आरोपी को उधार सामान नहीं दिया था। इससे नाराज होकर उसने लड़की का गला दबाकर खलबट्टे से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि 14 साल की लड़की नौंव...