समस्तीपुर, दिसम्बर 30 -- पूसा,। बीते करीब 10 दिनों से जारी कड़ाके की ठंड मंगलवार को भी जारी रही। हालांकि मौसम साफ रहा। बावजूद हाड़-कंपाने वाली पछुआ हवा से लोग बेचैन रहे। इस दौरान दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से करीब 7.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी 10.6 डिग्री रहा। दिन व रात के तापमान में महज 3 डिग्री का फर्क देखा गया। नतीजतन सुबह से जारी ठंड लगातार जारी रही। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 4 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि इस अवधि में उत्तर बिहार के सभी जिलों में तापमान में गिरावट की स्थिति बनी रहेगी। हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने व लगातार पछुआ हवा चलने के कारण ठंड का प्रभाव जारी रहेगा। इस अवधि में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.