गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में मानसूनी गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं। आसमान में सूरज और बादलों के बीच दिनभर आंख मिचौली चलती रही। जिससे दिन का तापमान लगातार ऊपर उछल रहा है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। इस महीने पहली बार दिन का तापमान सामान्य से इतना अधिक हुआ है। इससे उमस बढ़ गई। रात का तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक हो चुका है। हालांकि रविवार को देर शाम बादल आसमान में एक बार फिर छा गए। शाम को बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहाना हुआ। लोगों को उमस से राहत मिली। रविवार को मौसम के कई रंग दिखे। तड़के आसमान पूरी तरह साफ हो गया। बादलों के इक्का-दुक्के टुकड़े आसमान में मौजूद रहे। रविवार सुबह चटख धूप हुई। इसके कारण बीते 24 घंटे में दिन के तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.