लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी पुलिस में आरक्षी व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा बढ़ाने की मांग सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ती जा रही है। दो दिन पहले राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री को आयु सीमा बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि कई युवा काफी समय से पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे। सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद परीक्षा देर से हुई थी। अब 60000 पदों पर भर्ती के बाद जब बड़े पैमाने पर भर्तियां निकली तो आयु सीमा 22 वर्ष होने से सामान्य वर्ग के कई युवा इस परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। इस कारण प्रदेश सरकार को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष करनी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.