गंगापार, दिसम्बर 17 -- दो दिनों से बारा क्षेत्र में ठंड का प्रकोप जोरों पर चल रहा है। इसके बावजूद बारा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ सहित अन्य निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में कमी आई है। उपचार के लिए पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों में सामान्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्तमान में सर्दी-खांसी, हल्का बुखार, बदन दर्द जैसी सामान्य बीमारियों के ही मामले सामने आ रहे हैं। गंभीर बीमारी का कोई विशेष प्रकरण नहीं है। उन्होंने लोगों को ठंड से बचाव की सलाह देते हुए कहा कि गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। चिकित...